नौकरी-पेशा वालों को पर्वों-त्योहारों पर रजिस्ट्री की सुविधा मिलेगी
लखनऊ, नौकरी-पेशा वालों में खाली समय यानी छुट्टियों के समय या फिर त्योहारों व पर्वों में संपत्तियों की रजिस्ट्री कराने की चाहत तेजी से बढ़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए ऐसे लोगों को संपत्तियों की रजिस्ट्री कराने के लिए विशेष सुविधाएं देने की तैयारी है। इसके लिए जरूरत के आधार पर निबंधक कार्यालय खोले जाएंगे, जिससे लोगों को यह सुविधाएं मिल सकें।
दौड़धूप के इस दौर में लोग अब अपने हिसाब से संपत्तियों की रजिस्ट्रियां कराना चाहते हैं। खासकर मकान, प्रतिष्ठान के लिए संपत्ति लेने वाले शुभ पर्वों पर इसकी रजिस्ट्री कराने की चाहत बढ़ी है। स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग को भी इस चलन की जानकारी हुई है। इसीलिए छुट्टियों में कार्यालय खोलकर लोगों को संपत्तियों की रजिस्ट्री कराने की सुविधाएं दी जा रही हैं।
विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, सरकार चाहती है कि लोगों की सुविधाओं के आधार पर उन्हें संपत्तियों की रजिस्ट्री कराने का इंतजाम किया जाए। इसीलिए भविष्य में लोगों की जरूरत के आधार पर उप निबंधक कार्यालयों को खोलने का विचार किया गया है। इस साल मार्च में कार्यालय खोल कर यह सुविधाएं दी गई थीं। इसमें लोगों ने खूब रजिस्ट्रियां कराई हैं। उदाहरण के लिए मार्च में छह दिन सिर्फ निंबधक कार्यालय खोले गए। इस दौरान 13703 संपत्तियों की रजिस्ट्रियां हुई हैं। इसमें सबसे अधिक 30 मार्च को 8117 रजिस्ट्रियां हुई हैं। स्टांप विभाग को इससे कुल 75 करोड़ से अधिक की आय हुई है। इसीलिए यह सुविधाएं देने पर विचार किया जा रहा है, जिससे लोग अपनी सहूलियत के आधार पर संपत्तियों की रजिस्ट्री करा सकें।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






