उत्तर प्रदेश के राजकीय डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए दो या अधिक अभ्यर्थियों की मेरिट के अंक समान होने पर लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर चयन होगा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इस बार से स्क्रीनिंग परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्नों की बजाय विस्तृत उत्तरीय प्रश्न पूछने का निर्णय लिया है।
ये भी पढ़ें – उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2025: नोटिफिकेशन जल्द और परीक्षा तिथि की हुई घोषणा
ये भी पढ़ें – विद्यालय पेयरिंग से संबंधित बिंदु
खास बात यह है कि लिखित परीक्षा के अंक अंतिम परिणाम में भी जुड़ेंगे।
पूर्व में अभ्यर्थियों की छंटनी के मकसद से होने वाली स्क्रीनिंग परीक्षा में केवल बहुविकल्पीय प्रश्न होते थे और उसके बाद साक्षात्कार के आधार पर चयन होता था। पहले स्क्रीनिंग परीक्षा के अंक अंतिम परिणाम में नहीं जोड़े जाते थे। अब स्क्रीनिंग परीक्षा के 75%अंक और साक्षात्कार के 25% अंकों को मिलाकर श्रेष्ठता सूची (मेरिट) बनाई जाएगी और उसके आधार पर चयन होगा। चयन में साक्षात्कार की तुलना में लिखित परीक्षा को अधिक महत्व देने का निर्णय लिया गया है। इसमें भी यदि दो या अधिक अभ्यर्थियों के अंक बराबर होते हैं तो जिस अभ्यर्थी के अंक लिखित परीक्षा में अधिक होंगे उसका चयन किया जाएगा। यदि दो या अधिक अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में भी समान अंक प्राप्त करते हैं तो आयु में ज्येष्ठ अभ्यर्थी का नाम सूची में ऊपर रखा जाएगा। असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए कुल 1252 पदों पर जल्द विज्ञापन जारी होने की उम्मीद है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





