प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान व नवाचारों को स्कूल में लागू करें शिक्षक
सिरसिया (श्रावस्ती): ब्लाक संसाधन केंद्र (बीआरसी) सिरसिया के सभागार में गुरुवार को पांच दिवसीय एफएलएन (आधारभूत, साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान) प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। इसमें परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। बीईओ अखिलेश कुमार ने शिक्षकों से प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान व नवाचारों को विद्यालयों में प्रभावी रूप से लागू करने का आह्वान किया।
प्रशिक्षण में शिक्षकों को निपुण भारत मिशन के तहत बच्चों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान विकसित करने के प्रभावी उपायों की जानकारी दी गई। गतिविधि आधारित शिक्षण, भाषा एवं गणित के रोचक शिक्षण, टीएलएम के प्रभावी उपयोग तथा अधिगम परिणामों को बेहतर बनाने पर चर्चा हुई। बीईओ ने कहा कि एफएलएन का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को पढ़ने, लिखने एवं गणना करने में दक्ष बनाना है।
प्रशिक्षणदाता नरेंद्र सिंह, अंकित सिंह व दिवाकर विश्वकर्मा ने गतिविधि आधारित शिक्षण, भाषा व गणित के प्रभावी शिक्षण, कक्षा-कक्ष प्रबंधन तथा निपुण लक्ष्य प्राप्ति के लिए व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस में शिक्षकों ने समूह चर्चा, गतिविधियों एवं अभ्यास सत्रों में सक्रिय सहभागिता निभाई। संकुल शिक्षक प्रकाश चंद्र मिश्र, रत्नेश कन्नौजिया, प्रहलाद नारायण, राकेश कुमार गौतम, कर्मवीर राणा समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






