बार-बार निरीक्षण में गायब मिलीं प्रधान शिक्षिका, बंद मिला बच्चों का भोजन… अब होगी कार्रवाई?

primarymaster.in


 प्रधान शिक्षिका गायब, एमडीएम बंद

सहरसा, 

सलखुआ प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय घोरमाहा में निरीक्षण के दौरान प्रधान शिक्षिका के बार-बार अनुपस्थित रहने और मध्याह्न भोजन (एमडीएम) बंद पाए जाने का मामला सामने आया है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, पीएम पोषण योजना के प्रतिवेदन पर डीपीओ स्थापना ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विद्यालय की प्रधान शिक्षिका सुकुमणी कुमारी से स्पष्टीकरण पूछा है।

डीपीओ स्थापना की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि प्रखंड साधन सेवी, पीएम पोषण योजना, सलखुआ द्वारा विद्यालय का निरीक्षण किया गया था। इसके बाद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं प्रखंड साधन सेवी ने संयुक्त रूप से भी विद्यालय का निरीक्षण किया। अलग-अलग दिनों में कई बार किए गए निरीक्षण के दौरान मध्याह्न भोजन बंद पाया गया और प्रधान शिक्षिका बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिलीं। पत्र के अनुसार विशेष निरीक्षण अभियान के तहत जिला साधन सेवी ने भी विद्यालय का निरीक्षण किया।

 इस दौरान पर्याप्त जलावन उपलब्ध रहने के बावजूद मध्याह्न भोजन बाधित पाया गया निरीक्षण के समय प्रधान शिक्षिका विद्यालय से बिना सूचना अनुपस्थित थीं। विभाग ने ई-शिक्षाकोष पर विद्यालय की उपस्थिति की भी जांच की। पत्र में उल्लेख है कि मार्च माह से उपस्थिति अद्यतन की गई है, जिसमें फोटो से फोटो डालकर उपस्थिति दर्ज किए जाने की बात सामने आई है। आकस्मिक अवकाश एवं विशेष अवकाश के उपभोग के अतिरिक्त भी अनुपस्थिति पाई गई है। डीपीओ स्थापना ने प्रधान शिक्षिका से पूरे मामले में स्पष्टीकरण मांगा है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि स्पष्टीकरण का जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर प्रधान शिक्षिका के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

बार-बार निरीक्षण में गायब मिलीं प्रधान शिक्षिका, बंद मिला बच्चों का भोजन… अब होगी कार्रवाई?

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Primary ka school

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

WordPress Emporium Ruki – A Captivating Personal Blog Theme Rumma – Furniture Interior Elementor Template Kit RunCrew | Running Club, Marathon & Sports WordPress Theme Runda – Creative Agency Elementor Template Kit Rush – Esports & Gaming WordPress Theme Ruza – Beauty Cosmetics Shop WordPress Theme Ryse – SEO & Digital Marketing Elementor Template Kit Ryse – SEO & Digital Marketing Theme Rythm – Rock Band Elementor Template Kit Rythmo | Arts & Music School WordPress Theme