Paytm-Google Pay को टक्कर देने की तैयारी! WhatsApp में आया धांसू फीचर, चैटिंग के साथ कर सकेंगे ये जरूरी काम

primarymaster.in


Paytm-Google Pay को टक्कर देने की तैयारी! WhatsApp में आया धांसू फीचर, चैटिंग के साथ कर सकेंगे ये जरूरी काम

WhatsApp का इस्तेमाल अब सिर्फ चैटिंग और कॉलिंग तक सीमित नहीं रह गया है. कंपनी लगातार ऐप में नई सुविधाएं जोड़ रही है. इसी कड़ी में भारतीय यूजर्स के लिए बिल पेमेंट से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, WhatsApp पर अब बिजली, पानी समेत करीब 30 तरह के बिलों का भुगतान किया जा सकेगा. इस नई सुविधा के जरिए यूजर्स को अलग-अलग बिल पेमेंट ऐप या वेबसाइट खोलने की जरूरत कम हो जाएगी. बिल की जानकारी देखने से लेकर पेमेंट करने तक का काम WhatsApp के अंदर ही किया जा सकेगा. यह सुविधा फिलहाल चरणबद्ध तरीके से रोलआउट की जा रही है. आने वाले महीनों में इसे ज्यादा यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है.

30 तरह के बिल भरने की सुविधा

WhatsApp की नई बिल पेमेंट सर्विस भारत कनेक्ट के नेटवर्क से जुड़ी बताई जा रही है. इसके जरिए यूजर्स कई तरह के जरूरी भुगतान कर सकेंगे. इनमें बिजली और पानी के बिल के अलावा पाइपलाइन गैस, FASTag रिचार्ज, इंश्योरेंस प्रीमियम और क्रेडिट कार्ड बिल शामिल हैं. रेंट पेमेंट का विकल्प भी दिया जाएगा. कुल मिलाकर करीब 30 कैटेगरी में बिल का भुगतान किया जा सकेगा. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस सिस्टम के तहत 22,722 बिलर्स को पेमेंट सपोर्ट मिलेगा. इसका मतलब है कि अलग-अलग कंपनियों और सर्विस प्रोवाइडर्स के बिल सीधे WhatsApp के जरिए चुकाए जा सकेंगे.

WhatsApp खुद दिखाएगा बिल की जानकारी

नई सुविधा की खास बात सिर्फ पेमेंट करना नहीं है. WhatsApp बिल से जुड़ी जानकारी को मैनेज करने में भी मदद करेगा. लिंक किए गए अकाउंट्स के बिल ऐप में दिखाई दे सकते हैं. इससे यूजर को बार-बार बिल की जानकारी दर्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. बिल की डिटेल्स WhatsApp पर सेव रहेंगी. चैटिंग के दौरान भी यूजर को आने वाले बिल की जानकारी मिल सकती है.

एक सर्विस प्रोवाइडर के कई अकाउंट जोड़ सकेंगे

अगर किसी यूजर के पास एक ही सर्विस प्रोवाइडर के कई कनेक्शन हैं, तो उन्हें भी मैनेज करना आसान होगा. यूजर एक ही प्रोवाइडर के कई अकाउंट जोड़कर उनके बिलों को ट्रैक कर सकेगा. उदाहरण के तौर पर, किसी व्यक्ति के पास अलग-अलग जगहों के कई बिजली कनेक्शन हैं, तो वह सभी अकाउंट्स को एक जगह से मैनेज कर सकेगा. WhatsApp पर बिल पेमेंट की प्रक्रिया भी आसान रखी गई है. यूजर कुछ स्टेप्स में अपना बिल चुका सकेगा

सबसे पहले WhatsApp खोलें.

होम स्क्रीन के ऊपर दिए गए रुपये वाले आइकॉन पर टैप करें.

अपनी जरूरत के अनुसार बिल कैटेगरी और सर्विस प्रोवाइडर चुनें.

Consumer Number या Account ID दर्ज करें.

स्क्रीन पर दिखाई गई बिल की राशि और दूसरी जानकारी चेक करें.

इसके बाद UPI, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करें.

सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली कैटेगरी सामने दिखेंगी

WhatsApp ने बिल पेमेंट को आसान बनाने के लिए कैटेगरी सिस्टम पर भी ध्यान दिया है. रोजाना ज्यादा इस्तेमाल होने वाली बिल कैटेगरी मुख्य पेमेंट स्क्रीन पर दिखाई देंगी. दूसरी कैटेगरी के लिए अलग डायरेक्टरी उपलब्ध होगी. इससे यूजर को अपनी जरूरत का बिल ढूंढने में ज्यादा समय नहीं लगेगा.

पहले से ज्यादा काम का हो रहा WhatsApp

भारत में WhatsApp का इस्तेमाल पहले से ही बड़े पैमाने पर होता है. अब कंपनी पेमेंट से जुड़ी सुविधाओं का दायरा भी बढ़ा रही है. इससे पहले WhatsApp पर मोबाइल रिचार्ज और मेट्रो टिकट बुकिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध हो चुकी हैं. अब यूटिलिटी बिल पेमेंट को जोड़ने से ऐप के जरिए किए जाने वाले जरूरी कामों की संख्या बढ़ जाएगी. अगर यह सुविधा सभी यूजर्स तक पहुंचती है, तो WhatsApp लोगों के लिए चैटिंग के साथ-साथ रोजमर्रा के पेमेंट का भी एक अहम प्लेटफॉर्म बन सकता है

Paytm-Google Pay को टक्कर देने की तैयारी! WhatsApp में आया धांसू फीचर, चैटिंग के साथ कर सकेंगे ये जरूरी काम

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

WordPress Emporium YouTube Feed : User, Channel and Playlist for WordPress YouTube Plugin – WordPress Gallery for YouTube YouTube Plugin – WordPress YouTube Gallery YouTube Video Mass Poster and Pinner Youtube Vimeo Popup Plugin Youtube Vimeo Video Player and Slider WP Plugin Youtubomatic Automatic Post Generator and YouTube Auto Poster Plugin for WordPress Youzer – Community & User Profiles Management Yozi – Multipurpose Electronics WooCommerce WordPress Theme YUK – Portfolio WordPress