कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) की छात्राएं खेल के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं में भी कमाल दिखा रही हैं। शैक्षणिक रूप से पिछड़े जिलों में इन विद्यालयों के जरिये अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक श्रेणी की बालिकाओं को पढ़ाई की निश्शुल्क आवासीय सुविधा दी जा रही है। छात्राओं को पढ़ाई के साथ खेल की भी अच्छी सुविधाएं दी जा रही हैं। यह बालिकाएं खेल प्रतियोगिताओं व विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर यूपी का नाम रोशन कर रही हैं।
केजीबीवी में पढ़ रहीं छात्राओं को पढ़ाई की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ खेलों में भी तराशा जा रहा है। अमरोहा में केजीबीवी की छात्रा रहीं निधि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस परीक्षा में 39वीं रैंक हासिल कर एसडीएम के पद पर चयनित हुई हैं। । वहीं महोबा में केजीबीवी की छात्रा रहीं निदा खातून ने नीट परीक्षा में सफलता हासिल की है। उन्नाव के केजीबीवी की छात्रा अर्चना देवी ने अंडर-19 महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। वर्ष 2024-25 की राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में भी केजीबीवी की छात्राओं ने अच्छा प्रदर्शन किया है। अंडर-14 फुटबाल प्रतियोगिता में उप विजेता रहीं। राष्ट्रीय फुटबाल टीम में अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग की टीम में केजीबीवी की चार- चार बालिकाओं का चयन हुआ है। मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में दो रजत पदक व दो कांस्य पदक, जूडो व कुश्ती प्रतियोगिता में एक-एक रजत पदक और एक कांस्य पदक जीता है। थांगता मार्शल आर्ट में दो स्वर्ण पदक जीतकर केजीबीवी की बालिकाओं ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपना स्थान बनाया है। अभी तक कुल 749 केजीबीवी में से 680 केजीबीवी को इंटरमीडिएट तक उच्चीकृत किया जा चुका है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA
.jpg)





