प्रमोशन की अंतिम तिथि आज… श्रावस्ती में विद्यालय आवंटन आज !
*श्रावस्ती प्रमोशन करने वाला पहला जिला, अपना जिला कहाँ खड़ा मिला?*
श्रावस्ती प्रदेश का पहला जिला बन गया, जहाँ शिक्षकों के प्रमोशन की प्रक्रिया पूरी करते हुए आज विद्यालय आवंटन किया जा रहा है। यह निश्चित रूप से सराहनीय है।
जब शिक्षकों से गैर-शैक्षणिक कार्य कराने हों, विभागीय लक्ष्य पूरे कराने हों, डैशबोर्ड पर नंबर वन आने की होड़ लगानी हो, तब हर कोई प्रथम आने के लिए बेचैन रहता है। लेकिन जब शिक्षक के हित, सम्मान और वर्षों से लंबित प्रमोशन की बात आती है, तो वही तेजी, वही तत्परता और वही इच्छाशक्ति आखिर कहाँ चली जाती है?
*अब डैशबोर्ड पर किसी को प्रथम नहीं आना ?*
प्रथम आने की होड़ तभी सार्थक है, जब शिक्षक के अधिकारों और हितों के लिए भी उतनी ही तत्परता दिखाई जाए।
शिक्षक केवल लक्ष्य पूरा करने की मशीन नहीं है। उसके भी अधिकार हैं, अपेक्षाएँ हैं और वर्षों की प्रतीक्षा है।
शिक्षकहित कोई एहसान नहीं, शिक्षक का अधिकार है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA



