11 आईएएस के तबादले, कानपुर सहित चार कमिश्नर बदले

primarymaster.in


 लखनऊ। प्रदेश सरकार ने मंगलवार को 11 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव कर दिया। कानपुर के कमिश्नर अमित गुप्ता को प्रमुख सचिव, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग और महानिरीक्षक, निबंधन बनाया गया है। कानपुर, आजमगढ़, विंध्याचल और चित्रकूट धाम के कमिश्नर भी बदल दिए गए हैं।

प्रमुख सचिव आलोक कुमार द्वितीय से खेल एवं युवा कल्याण विभाग और प्रमुख सचिव लीना जौहरी से स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग का प्रभार वापस ले लिया गया है। आजमगढ़ के कमिश्नर मनीष चौहान को खेल एवं युवा कल्याण विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। विंध्याचल (मीरजापुर) के कमिश्नर डॉ.

मुथुकुमारस्वामी बी. को सचिव, वित्त बनाया गया है।

आयुक्त एवं निदेशक उद्योग के विजयेंद्र पांडियन को कानपुर मंडल के आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। चित्रकूटधाम के मंडलायुक्त बाल कृष्ण त्रिपाठी को विंध्याचल मंडल का आयुक्त बनाया गया है। राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ. रूपेश कुमार को महानिरीक्षक, निबंधन के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। सचिव, गृह विवेक को आजमगढ़ का मंडलायुक्त और सचिव, कृषि अजीत कुमार को चित्रकूट का मंडलायुक्त बनाया गया है। नरेंद्र प्रसाद पांडेय को सचिव नियोजन और महानिदेशक, अर्थ एवं संख्या की जिम्मेदारी दी गई है। ब्यूरो

11 आईएएस के तबादले, कानपुर सहित चार कमिश्नर बदले

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment