पुलिस इंस्पेक्टर की सोशल मीडिया पर वायरल कविता के आधार पर दर्ज हुई शिकायत
वर्दी में सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर भी हुई शिकायत, कहा नियमों के विरुद्ध
प्रयागराज में तैनात इंस्पेक्टर की सोशल मीडिया पर वायरल कविता के आधार पर मानवाधिकार आयोग में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। आयोग ने मामले में प्रयागराज पुलिस आयुक्त को चार हफ्तों में मामले पर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
याचिका दाखिल करने वाले अधिवक्ता डॉ. गजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि पुलिस इंस्पेक्टर धर्मराज की एक कविता सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें वे पुलिस सेवा को शिक्षण से बेहतर बताते हुए शिक्षकों का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि ” ठांस के पिस्टल मौज से घुमिहौ, दरोगा जस मजा मास्टरी में न पहि।”
इसके अलावा खुद को शायर बताने वाले इंस्पेक्टर कई बार वर्दी में रील बनाते हैं जो
नियमों के विरुद्ध है। याचिका में कहा गया कि पुलिस इंस्पेक्टर ने अपनी कविता में शिक्षण कार्य को हतोत्साहित और अपमानित करने का काम किया है। उनकी कविता से संदेश गया है कि दारोगा जैसा सम्मान मास्टरी में नहीं मिलेगा। इसके साथ ही याचिका में मांग की गई कि इस कृत्य से जो भी आय हुई है उसे सरकारी कोष में जमा कराया जाए। आयोग ने पुलिस आयुक्त को चार हफ्तों में मामले पर न्यायोचित कार्रवाई कर शिकायतकर्ता को सूचित करने का निर्देश दिया है।
fullscreen” width=”320″>
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






