परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को नजदीकी कॉलेजों में दिलाया जाएगा दाखिला,शिक्षक बने नोडल इनकी होगी पूरी जिम्म्मेदारी, आदेश जारी – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

बागपत। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर पहली बार पांच किलो मीटर के दायरे वाले उच्च प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों का राजकीय व एडेड माध्यमिक स्कूलों में दाखिला कराया जाएगा। माध्यमिक के विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के लिए पहली बार कदम उठाया है। उच्च प्राथमिक स्कूलों के फीडर विद्यालय बनाए जाएंगे। परिषदीय विद्यालयों में जहां एक अप्रैल से स्कूल चलो अभियान शुरू हो गया है। वहीं माध्यमिक शिक्षा परिषद ने भी इस अभियान को गति देने का काम शुरू कर दिया है। उच्च प्राथमिक विद्यालयों के कक्षा आठवीं पास विद्यार्थियों को राजकीय और अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में प्रवेश दिलाया जाएगा। प्रत्येक ब्लॉक में वरिष्ठतम प्रधानाचार्य को प्रभारी व नोडल अधिकारी बनाया जाएगा।

सभी सरकारी व एडेड माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने यहां कक्षा नौ व 11वीं में प्रवेश कराने के लिए तैयारियां शुरू करें। अपने विद्यालय के पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले सरकारी उच्च प्राथमिक स्कूलों से संपर्क करेंगे।सभी उच्च प्राथमिक स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने यहां पर एक रजिस्टर तैयार करेंगे, जिसमें कक्षा आठ के छात्रों का पूरा ब्यौरा होगा और नौ में प्रवेश लेने की दशा में विद्यालय के नाम आदि का उल्लेख किया जाएगा। नोडल अधिकारी इसका ब्योरा जुटाएंगे और कोशिश की जाएगी कि ज्यादा से ज्यादा प्रवेश सरकारी व एडेड माध्यमिक स्कूलों में हो। कोई अभिभावक अगर किसी अन्य स्कूल में प्रवेश कराना चाहता है, तो उन्हें इसकी छूट होगी। स्कूल महानिदेशक मोनिका रानी की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि 30 अप्रैल तक स्कूल दाखिले का ब्योरा देंगे। डीआईओएस राघवेंद्र सिंह ने बताया कि शासन के आदेश होते ही कार्रवाई शुरू कर दी है। विद्यालयों में नामांकन शुरू हो गए है। उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से भी मिला जाएगा।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment