गांवों में स्कूलों का होगा पुन: सत्यापन – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


लखनऊ। प्रदेश में विभिन्न जिलों में नगर क्षेत्रों की सीमा का विस्तार किए जाने के कारण ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालय शहर में आ गए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से इसके लिए सभी जिलों से सूचना मांगी गई थी। 30 जिलों ने जानकारी दी है कि उनके यहां का एक भी ग्रामीण क्षेत्र का परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय नगर क्षेत्र में शामिल नहीं हुआ है। फिलहाल, अब इन सभी जिलों की सूचनाओं को संदिग्ध मानते हुए इन्हें पुन: सत्यापन किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि विद्यालयों का पुन: सत्यापन करा लिया जाए। वहीं जिन जिलों की ओर से यह सूचना दी गई है कि उनके यहां कोई न कोई स्कूल नगर क्षेत्र में शामिल हुआ है तो वह भी इसका फिर से सत्यापन करा लें। अगर कोई विद्यालय नगर क्षेत्र में शामिल हो रहा हो तो उसकी जरूर जानकारी दें। कहीं किसी भी तरह की त्रुटि न हो पुख्ता तैयारी की जाए।

वहीं ऐसे जिले जिनके अंतर्गत ग्राम पंचायत के क्षेत्र को नगर पालिका, नगर पंचायत व नगर निगम घोषित किया गया है वह वहां स्थित विद्यालय की जानकारी देंगे।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment