एडेड माध्यमिक विद्यालयों के अध्यापक तबादले को कल से आवेदन कर सकेंगे
● मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते साल जून में किया था ऐलान
लखनऊ,
अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों,शिक्षक स्थानांतरण के लिए 10 जून से 14 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पहली बार एडेड माध्यमिक शिक्षकों की तबादला प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। प्रधानाचार्यों, अध्यापकों के तबादले की प्रक्रिया 27 जून तक पूरी होगी। अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) सुरेन्द्र तिवारी के मुताबिक एडेड माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, प्रवक्ता, सहायक अध्यापक और संलग्न प्राइमरी प्रभाग के सहायक अध्यापकों के लिए स्थानांतरण सत्र 2025-26 में तबादले ऑनलाइन माध्यम से ही किए जाएंगे। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने http://secaidedtransfer.upsdc.gov.in भी विकसित कर लिया है। रविवार को आवेदन तिथि का ऐलान हुआ।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





