परिषदीय विद्यालय में होमवर्क न देने पर पांचवीं के छात्र ने साथी को मारा चाकू – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 छपरौली (बागपत), । कस्बे के परिषदीय विद्यालय में छात्र के होमवर्क कॉपी न देने से दूसरे छात्र ने स्कूल बैग में से चाकू निकालकर हमला कर दिया। शिक्षिका ने हमला करने वाले छात्रों को धमका कर अपने परिजनों को स्कूल लाने के लिए घर भेज दिया लेकिन छात्र परिजनों को लाने की बजाय तमंचा लेकर स्कूल पहुंच गया।

बताया गया कि मंगलवार को कस्बे के प्राथमिक विद्यालय नम्बर चार में कक्षा पांच के दो छात्रों के बीच होमवर्क दिखाने को लेकर बहस हो गई। इस पर कक्षा पांच के छात्र ने दूसरे छात्र पर स्कूल बैग से चाकू निकाल कर हमला कर दिया। चाकू आंख के नीचे लगा जिससे उसकी आंख बाल-बाल बच गई। चोटिल छात्र ने बताया कि शिक्षिका ने छात्र को डांटते हुए घर से परिजनों को बुलाने के लिए भेज दिया। आरोपी परिजनों को न बुलाकर देशी तमंचा व दो कारतूस लेकर विद्यालय में आ पहुंचा और चोटिल छात्र को तमंचा दिखाकर गोली मारने की धमकी दी।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment