यूपी ने वैश्विक मानकों पर आधारित सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को पूरा करने में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 29वें से 18वें स्थान पर पहुंच गया है। यह प्रगति किसी भी राज्य द्वारा प्राप्त सबसे बड़ी छलांग है।
यह खुलासा मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्च स्तरीय बैठक में समीक्षा करते हुए किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते वर्षों में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रभावी क्रियान्वयन से प्रदेश ने सतत विकास के हर क्षेत्र में ठोस प्रगति की है। यूपी 29वें से अब 18वें स्थान पर पहुंच गया है। यह उपलब्धि स्कोर का मामला नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने वाले परिवर्तन की पुष्टि है। बैठक में बताया गया कि वर्ष 2018-19 में 42 अंकों के साथ ‘परफॉर्मर’ श्रेणी में शामिल यूपी ने वर्ष 2023-24 तक 25 अंकों की वृद्धि के साथ 67 का स्कोर हासिल कर ‘फ्रंट रनर’ राज्यों की श्रेणी में प्रवेश किया है। वर्ष 2018-19 में एसडीजी इंडेक्स में 29वें स्थान पर रहा यूपी आज साल 2023-24 में 18वें स्थान पर है। यह नीतिगत स्पष्टता, योजनाओं के ठोस क्रियान्वयन और व्यापक जनसहभागिता का परिणाम है।
इन योजनाआें का योगदान
राज्य सरकार की हर घर जल, हर घर बिजली, कन्या सुमंगला, पोषण अभियान, मुख्यमंत्री आरोग्य योजना, मिशन शक्ति, आवास योजना, मिशन कायाकल्प, ओडीओपी ने निर्णायक भूमिका निभाई है। इनसे आम जन का जीवन बदला है और व्यवस्था में भरोसा बढ़ा है। मुख्यमंत्री ने बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा-सशक्तिकरण को लेकर प्रतिबद्धता दोहराई।
मिशन मोड में पूरे करें लक्ष्य
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सतत विकास लक्ष्यों को जमीनी स्तर पर मिशन मोड में लागू करें। ग्राम पंचायतों तक हर योजना की जानकारी पहुंचे और सुनिश्चित हो कि अंतिम लाभार्थी तक प्रभाव समय पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि डाटा सिर्फ रिकॉर्ड नहीं है, यह नीतिगत फैसलों की नींव है; गलत या अधूरा डाटा सही स्थिति दर्शाता न सही योजना को दिशा दे सकता है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





