उच्च प्राथमिक के प्रधानाध्यापकों के खण्ड शिक्षा अधिकारी पद पर प्रमोशन को लेकर BSA ने जारी किया सख्त आदेश

primarymaster.in


 गोरखपुर: उच्च प्राथमिक के प्रधानाध्यापकों के खण्ड शिक्षा अधिकारी पद पर प्रमोशन को लेकर BSA ने जारी किया सख्त आदेश*

*गोरखपुर।* कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, गोरखपुर द्वारा समयबद्ध/अतिमहत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। पत्रांक: बेसिक/ 11437-41 /2026-27 दिनांक 22-09-2026

यह आदेश खण्ड शिक्षा अधिकारी, विकास खण्ड- भटहट, कैम्पियरगंज, सहजनवां, बांसगांव, खोराबार, पाली, जनपद-गोरखपुर के नाम जारी किया गया है।

*विषय:-* उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापकों/प्रधानाध्यापिकाओं की “खण्ड शिक्षा अधिकारी” (पूर्व पदनाम-प्रति उप विद्यालय निरीक्षक) के पद पर पदोन्नति हेतु सूचना/अभिलेख उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में।

आदेश में कहा गया है कि शिक्षा निदेशक (बेसिक), उ0प्र0 शिक्षा निरीक्षण अनुभाग, शिक्षा निदेशालय, उ0प्र0 प्रयागराज के पत्रांक निरीक्षण/2532/2026-27 दिनांक 06.08.2026 का सन्दर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें। जो समस्त मण्डलीय सहायक शिक्षा निदेशक(बेसिक) उ0प्र0 को सम्बोधित व विशेष सचिव, उ0प्र0 शासन, बेसिक शिक्षा अनुभाग-1, लखनऊ सहित तीन अन्य अधिकारियों को पृष्ठांकित है। जनपद गोरखपुर के परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत पात्र प्रधानाध्यापक/प्रधानाध्यापिका की पदोन्नति की कार्यवाही हेतु निदेशालय के पत्र दिनांक 06.08.2026 के साथ संलग्न संशोधित निर्धारित प्रारूप पर सूचना तैयार की जानी है। साथ ही सम्बन्धित कार्मिकों की सेवा पुस्तिका व ई-सर्विस बुक की प्रमाणित छायाप्रति भी संकलित की जानी है। (संशोधित प्रारूप संलग्न है।)

इस कार्यालय के पत्रांक बेसिक/19650-52/2025-26/ दिनांक 09.03.2026, पत्रांक बेसिक/20395-97/2025-26 दिनांक 19.03.2026 व पत्रांक बेसिक/20847-49/2025-26 दिनांक 28.03.2026, पत्रांक बेसिक/8996-9000/2026-27 दिनांक 13.08.2026, पत्रांक बेसिक/9807-11/2026-27 दिनांक 27.08.2026, पत्रांक बेसिक/10645-49/2026-27 दिनांक 08.09.2026 के द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापकों/प्रधानाध्यापिकाओं की “खण्ड शिक्षा अधिकारी” के पद पर पदोन्नति हेतु सूचना/अभिलेख उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। जिसकी सूचना कतिपय खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा इस कार्यालय को प्राप्त नहीं करायी गयी है, तथा सम्बन्धित कार्मिकों की सेवा पुस्तिका व ई-सर्विस बुक भी प्रेषित किये जाने का निर्देश दिया गया था।

*विकास खण्ड स्तर से सूचना की स्थिति:*

क्र0सं0 ब्लॉक का नाम सूचना प्राप्त अथवा अप्राप्त ई सर्विस बुक प्राप्त अथवा अप्राप्त सेवा पुस्तिका प्राप्त अथवा अप्राप्त

1 भटहट प्राप्त प्राप्त प्राप्त परन्तु सत्यापित नहीं

2 कैम्पियरगंज प्राप्त प्राप्त परन्तु सत्यापित नहीं प्राप्त परन्तु सत्यापित नहीं

3 सहजनवां प्राप्त प्राप्त अप्राप्त

4 बाँसगांव प्राप्त प्राप्त अप्राप्त

5 खोराबार प्राप्त अप्राप्त अप्राप्त

6 पाली अप्राप्त अप्राप्त अप्राप्त

BSA धीरेन्द्र त्रिपाठी ने निर्देशित किया है कि आप समस्त को पुनः निर्देशित किया जाता है कि अपने-अपने विकास खण्ड के विद्यालय में कार्यरत पात्र प्रधानाध्यापक/प्रधानाध्यापिका जिनकी सेवा 10 वर्ष प्रधानाध्यापक पद पर पूरी हो चुकी है, जिसके साथ संशोधित प्रारूप संलग्न है, के सम्बन्ध में तत्काल सूचना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

*नोट-* निदेशालय द्वारा जारी संशोधित निर्धारित प्रारूप पर ही सभी विवरण (excel Sheet) (Arial) में ही भरी जानी है।

उच्च प्राथमिक के प्रधानाध्यापकों के खण्ड शिक्षा अधिकारी पद पर प्रमोशन को लेकर BSA ने जारी किया सख्त आदेश

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

WordPress Emporium WPBakery Page Builder Extensions Add-on – Testimonial Carousel WPBakery Page Builder Extensions Popup and Notification WPBakery Page Builder for WordPress WPBakery Page Builder (Visual Composer) Clipboard WPBakery Page Intro WPBakery YouTube Channel with Carousel Addon WPBookit - Appointment Booking WordPress Plugin WPBookit – Coupons (Addon) WPBookit – Group Booking (Addon) WPBookit – Rating and Review (Addon)