लखनऊ। प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। उत्तर- पश्चिमी भारत की ओर बढ़ रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से रविवार और सोमवार को तराई व पूर्वी यूपी में बूंदाबांदी संग हल्की बारिश के आसार हैं। साथ ही दिन के पारे में 2 डिग्री तक की गिरावट से ठंड में वृद्धि होगी।
शनिवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में सुबह-शाम की हवा में
सिहरन महसूस की गई। धूप की तपिश भी गायब दिखी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि इस बदलाव से रात के पारे में अगले दो से तीन दिन में 2 से 3 डिग्री तक के उछाल आने की संभावना है। मंगलवार से पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने के बाद फिर से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी। इसके असर से बुधवार के बाद तराई व पूर्वांचल में घना कोहरा देखने को मिलेगा।
इधर, शनिवार को प्रदेश में सर्वाधिक तापमान प्रयागराज में 29.7 डिग्री तो उरई में 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो मेरठ में सबसे कम 6.3, बरेली में 6.4 और अयोध्या में 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA




