फरवरी में शुरू होगी सिपाही भर्ती के लिए दौड़

primarymaster.in


 लखनऊ: सिपाही भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) फरवरी में कराए जाने की तैयारी है। उप्र पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड इसकी तैयारियों में जुट गया है। 

आरक्षी नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के अभिलेखों की जांच व शारीरिक मानक परीक्षण (डीवी/पीएसटी) 26 दिसंबर को शुरू हुआ था, जो सात फरवरी को पूरा होगा। भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष राजीव कृष्ण का कहना है कि डीवी / पीएसटी पूर्ण होने के तत्काल बाद दौड़ कराई जाएगी। दौड़ की विस्तृत सूचना जल्द भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर साझा की जाएगी। माना जा रहा है कि बोर्ड फरवरी के दूसरे सप्ताह में दौड़ शुरू करा सकता है।

उप्र पुलिस की सबसे बड़ी सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम 21 नवंबर को घोषित किया गया

था। प्राप्तांकों के आधार पर आरक्षी नागरिक पुलिस के कुल 60,244 पदों की तुलना में लगभग ढाई गुणा अधिक 1,74,316 अभ्यर्थियों को डीवी/पीएसटी के लिए बुलाया गया था। महाकुंभ के दृष्टिगत भर्ती बोर्ड ने प्रयागराज में अभ्यर्थियों के अभिलेखों की जांच व शारीरिक मानक परीक्षण के लिए घोषित तिथियों में बदलाव किया था। प्रयागराज पुलिस लाइन में 28, 29 व 30 जनवरी को निर्धारित तिथियों में बदलाव कर उन्हें पांच, छह व सात फरवरी किया गया है। बोर्ड अधिकारियों के अनुसार डीवी/ पीएसटी में सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) के लिए बुलाया जाएगा। दौड़ पूरी होने के बाद सिपाही भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित होगा। दौड़ किन- किन जिलों में कितने केंद्रों पर होगी, इसकी जानकारी जल्द साझा की जाएगी।

फरवरी में शुरू होगी सिपाही भर्ती के लिए दौड़

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment