प्रयागराज। ’10वीं की परीक्षा में स्कूल का टॉपर था, लेकिन इस बार 12वीं की परीक्षा में डर लग रहा है।’ बुधवार से शुरू हुए उत्तर प्रदेश मनोविज्ञानशाला के टोल फ्री नंबर में एक परीक्षार्थी ने अपनी यह समस्या बताई तो मनोविज्ञानियों से फोन पर ही इसका समाधान किया।
परीक्षार्थी को समझाया गया कि वह आत्मविश्वास को कम न होने दें और टॉपर होने का दबाव भी बिल्कुल न लें। हो सकता है कि इस बार आप उससे भी अच्छे अंक लाएं। उसे सलाह दी गई कि मॉडल पेपर को हल कर अपना मूल्यांकन करें। पेपर में क्या होगा, इस बारे में अभी न सोचें। अपने अंदर नकारात्मक विचार न आने दें। मनोविज्ञानशाला के टोल फ्री
नंबर (1800-180-5311) पर सुबह 11 से शाम पांच बजे तक यूपी बोर्ड की 10वीं व 12वीं के 24 परीक्षार्थियों ने संपर्क किया। वहीं, यूपी बोर्ड की हेल्प डेस्क के टोल फ्री नंबर (18001805310 और 18001805312 पर सुबह 11 से शाम चार बजे) पर बुधवार को 43 विद्यार्थियों ने विषय संबंधी समस्या व अन्य मनोवैज्ञानिक समस्याओं के समाधान के लिए संपर्क किया।
मनोविज्ञानशाला के टोल फ्री नंबर पर एक परीक्षार्थी ने पूछा कि अंग्रेजी के बड़े प्रश्नों के उत्तर याद नहीं हो रहे हैं, क्या करें? उसे बताया गया कि उत्तर को खंडों में बांट कर याद करें और कुछ देर बाद उसे रिकॉल करें।
एक परीक्षार्थी ने बताया कि पढ़ाई
में मन ही नहीं लग रहा। उसे सलाह दी गई कि खानपान में बदलाव कीजिए। जब भी पढ़ने बैठें तो एक दिशा में व एक ही जगह बैठें। इससे एकाग्रता आएगी। 40-45 मिनट पढ़ने के बाद पांच मिनट का ब्रेक जरूर लें। एक परीक्षार्थी का सवाल था कि जीवविज्ञान के प्रश्नों को कैसे हल करें कि अच्छे अंक मिल सकें। परीक्षार्थी को बताया गया कि उत्तर को चित्र के साथ दें और मॉडल पेपर को हल करें।
एक अन्य छात्र ने बताया कि विज्ञान और गणित से डर लग रहा है। तैयारी ठीक से नहीं हो पा रही है। उसे बताया गया कि गणित के प्रश्नों को हल करने का अधिक से अधिक अभ्यास करें और समीकरण को याद कर लें।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






