प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में नो मार्च सोमवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल की उर्दू, इंटरमीडिएट की उर्दू, गुजराती, पंजीबी, मराठी, असमी, नेपाली, उड़िया आदि की परीक्षाएं 3437 परीक्षा केंद्रों पर होंगी।
हाईस्कूल में 51,097 और इंटरमीडिएट में 19,385 समेत कुल 70,482 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। सोमवार को द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की मनोविज्ञान, शिक्षा शास्त्र व तर्कशास्त्र की परीक्षाएं
5454 परीक्षा केंद्रों पर होगी, जिसमें 1,73,010 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
वहीं, 10 मार्च मंगलवार को धम पाली में हाईस्कूल की चित्रकला व रंजन कला और इंटरमीडिएट के व्यावसायिक वर्ग की कृषि, गणित और प्रारंभिक सांख्यिकी-पंचम प्रश्नपत्र (कृषि भाग-एक के लिए), कृषि रसायन विज्ञान-दशम प्रश्नपत्र (कृषि भाग-दो के लिए) की परीक्षा होनी है। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट के वाणिज्य वर्ग की गृह विज्ञान और व्यवसाय अध्ययन की परीक्षा होगी।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






