प्रयागराज, । चालू वित्तीय वर्ष का आखिरी महीना आ गया है। महज 22 दिन बाद नया वित्तीय वर्ष शुरू हो जाएगा और जिले के छात्र अब तक छात्रवृत्ति के लिए परेशान हैं। कभी कॉलेजों के सत्यापन तो कभी विभागों की कार्यप्रणाली में जिले के 53 हजार से अधिक छात्र अब तक छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
समाज कल्याण विभाग की ओर से सभी वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति आवंटित की जाती है तो पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से भी छात्रवृत्ति दी जाती है। सबसे ज्यादा छात्रवृत्ति समाज कल्याण विभाग से जारी की जाती है। सभी शिक्षण संस्थानों को मिलकर लगभग 36 हजार छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति अभी फंसी है। अफसरों का कहना है कि अंतिम डाटा लॉक करके विद्यालयों से आवेदन अग्रसारित नहीं किया गया है। सभी को आवेदन अग्रसारित करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके बाद यहां पर सत्यापन होगा। वहीं लगभग 10 हजार छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में फंसी है और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में लगभग आठ हजार छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति अटकी है। जिला समाज कल्याण अधिकारी राम शंकर पटेल का कहना है कि आवेदन अग्रसारित करने के बाद ही सत्यापन कर इसे शासन को भेजा जाएगा।
एसआईआर में लगे कर्मचारी
विभागीय कर्मचारियों का कहना है कि बीते तीन महीने से पूरा अमला एसआईआर में लगा है तो जो आवेदन आए भी तो उन्हें देखने का अवसर नहीं मिल सका है। प्राथमिकता के आधार वाले काम को पहले पूरा किया गया है।
एक हजार का डाटा संदिग्ध
समाज कल्याण विभाग में सामान्य वर्ग के 834 और अनुसूचित जाति के 270 छात्रों के डाटा संदिग्ध भी पाए गए हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी राम शंकर पटेल ने बताया कि सभी के आवेदनों की जांच की जा रही है। कुछ न कुछ खामी होने पर इन्हें संदिग्ध श्रेणी में डाला गया है।
● समाज कल्याण, अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग विभाग की छात्रवृत्ति रुकी
● तीनों विभाग से कुल 53 हजार से अधिक लाभार्थियों को मिलनी है राशि
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






