कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्रतापगढ़
समस्त खंड शिक्षा अधिकारी
ग्रामीण / नगर क्षेत्र प्रतापगढ़
पत्रांक – जि० स० / बे० शि० / समेकित / 12 / 2025-26
दिनांक: 07.04.2026
विषय: दिव्यांग बच्चों (Children With Special Needs – CWSN) के नामांकन सम्बन्ध में।
दिव्यांग बच्चों (Children With Special Needs – CWSN) के नामांकन और उन्हें मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ने एवं शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) और समावेशी शिक्षा (Inclusive Education) के तहत प्रमुख नियम और प्रक्रियाएं निम्नलिखित हैं:
- किसी भी विद्यालय (सरकारी या निजी) द्वारा दिव्यांगता के आधार पर बच्चे को प्रवेश देने से मना करना कानूनी रूप से गलत है।
- आयु सीमा में छूट: सामान्य बच्चों के लिये मुफ्त शिक्षा की आयु 6-14 वर्ष है, लेकिन दिव्यांग बच्चों के लिये इसे बढ़ाकर 6 से 18 वर्ष किया गया है।
- शून्य अस्वीकृति नीति (Zero Rejection policy): स्कूल को हर स्थिति में बच्चे का नामांकन करना होगा। दिव्यांग बच्चे की दिव्यांगता का स्तर चाहे कुछ भी हो।
विशेष शिक्षक के दायित्व
निकटतम विद्यालय का चयन:
CWSN बच्चों के घर से सबसे पास स्थित प्राथमिक, मॉडल प्राथमिक तथा कंपोजिट, कस्तूरबा गांधी, उच्च माध्यमिक विद्यालय में नामांकन कराएं, तथा नामांकित बच्चों की आवश्यकता पर स्क्रीनिंग कर पहचान करें।
प्रधानाध्यापक से संपर्क:
विद्यालय के प्रधानाध्यापक से मिलकर बच्चे की स्थिति की जानकारी लें। नए दिव्यांग बच्चों एवं कक्षा 05 उत्तीर्ण दिव्यांग बच्चों का कक्षा 06 में नामांकन कराने में उचित सहयोग प्रदान करें।
नोडल शिक्षक / बीआरसी (BRC) की सहायता:
यदि नामांकन में कोई समस्या आती है, तो संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी/ब्लॉक से संपर्क करें। विशेष शिक्षक शत-प्रतिशत दिव्यांग बच्चों के नामांकन के लिए नोडल टीचर से संपर्क कर पूर्ण कराएं।
संलग्न: कक्षा 05 एवं 08 उत्तीर्ण दिव्यांग बच्चों की सूची प्रति।
(हस्ताक्षर)
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
प्रतापगढ़
प्रतिलिपि निम्नलिखित अधिकारियों को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित:
- महानिदेशक स्कूल शिक्षा राज्य परियोजना कार्यालय निशातगंज लखनऊ।
- जिलाधिकारी महोदय प्रतापगढ़।
- मुख्य विकास अधिकारी प्रतापगढ़।
- समस्त परिषदीय प्राथमिक विद्यालय, उच्च माध्यमिक मान्यता प्राप्त विद्यालय ग्रामीण/नगर क्षेत्र प्रतापगढ़।
- समस्त विशेष शिक्षक बीआरसी, डी० पी० ओ०, समग्र शिक्षा, पी० एम० श्री० कुल 53 को अनुपालनार्थ।
(हस्ताक्षर)
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
प्रतापगढ़
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA




