विषय- अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अन्तिम प्रकाशन दिनांक 10.04.2026 के सम्बन्ध में।
महोदया / महोदय,
उपर्युक्त विषय पर अवगत कराना है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सम्प्रति चल रहे अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यकम के अन्तर्गत निर्धारित दिनांक 10.04.2026 को विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किए जाने के सम्बन्ध में अनुमति प्रदान कर दी गयी है।
2-प्रस्तुत प्रसंग में मुझे यह कहना है कि आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन कराये जाने सम्बन्धी सूचना इस कार्यालय को दिनांक 10.04.2026 को पूर्वाहन 11.00 बजे तक ई-मेल so4ceo-up@nic.in के माध्यम से उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाना अपेक्षित है, ताकि आयोग को ससमय सूचना प्रेषित की जा सके।
3-उक्त के अतिरिक्त मुझे यह भी कहना है कि दिनांक 10.04.2026 को अंतिम प्रकाशित नामावली, जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर अपलोड किए जाने एवं आयोग के निर्देशों के आलोक में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों को अंतिम प्रकाशित नामावलियों की प्रतियां उपलब्ध कराने के निर्देश आयोग द्वारा दिए गए हैं। उल्लेखनीय इस सम्बन्ध में इस कार्यालय के पत्र संख्या-851/सी०ई०ओ०-4-35/4-2025 दिनांक 06.04.2026 द्वारा निर्देश परिचालित किए गए हैं।
4-उक्त के संबंध में प्रिन्ट/इलेक्ट्रानिक मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने एवं समस्त सहयोगी संस्थाओं को अवगत कराया जाना अपेक्षित है।
अतः आपसे अनुरोध है कि कृपया उक्त निर्देशों से सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों / सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, बूथ लेविल अधिकारियों एवं सभी सम्बन्धित के संज्ञान में लाते हुए अनुपालन सुनिश्चित कराने का कष्ट करें।
भवद्रीया
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






