शिक्षामित्रों,अनुदेशकों को बढ़े मानदेय का आदेश जारी – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


लखनऊ,  । यूपी में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के शिक्षामित्रों व अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय बढ़ोत्तरी का आदेश गुरुवार को जारी कर दिया। यह बढ़ोत्तरी अप्रैल से की गई है और मई में जो मानदेय इन्हें मिलेगा वह बढ़ा हुआ होगा।

अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से मानदेय बढ़ोत्तरी का आदेश जारी कर दिया गया है। यूपी में 142929 शिक्षामित्र हैं और इन्हें अभी तक 10 हजार रुपये प्रति महीने मानदेय मिल रहा था। अब यह 18 हजार रुपये मानदेय पाएंगे। दूसरी ओर कुल 24717 अंशकालिक अनुदेशक हैं और इन्हें अभी तक 9 हजार रुपये प्रति महीने मानदेय मिल रहा था। अब यह 17 हजार रुपये प्रति महीने मासिक मानदेय पाएंगे। प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार यादव और उप्र बीटीसी शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनिल यादव ने राज्य सरकार का आभार जताया है।

ये भी पढ़ें – शिक्षामित्र मानदेय वृद्धि G.O: उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षा मित्रों के मानदेय वृद्धि के संबंध में।

ये भी पढ़ें – अनुदेशक मानदेय वृद्धि G.O: उच्च प्राथमिक विद्यालयों में संविदा के आधार पर कार्यरत अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि के संबंध में।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment