बारह आईपीएस और 35 पीपीएस के तबादले – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 बारह आईपीएस और 35 पीपीएस के तबादले

लखनऊ,   प्रदेश सरकार ने गुरुवार को 12 आईपीएस अधिकारियों के साथ ही 35 प्रांतीय पुलिस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसमें 12 आईपीएस अधिकारियों को संभल, बहराइच, मेरठ, बुलंदशहर, प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, सोनभद्र, मीरजापुर, प्रतापगढ़ और जालौन में तैनात किया गया है।

बदले गए अपर पुलिस अधीक्षकों में सागर जैन को पुलिस उपायुक्त प्रयागराज, मनोज कुमार रावत को एएसपी संभल दक्षिणी, आयुष विक्रम सिंह को बहराइच नगर, विनायक गोपाल भोसले को एएसपी नगर मेरठ, अंतरिक्ष जैन को बुलंदशहर ग्रामीण , सु्श्री ट्विंकिल जैन को अपर पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ, लिपि नागयाच अपर पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी, राजकुमार मीणा एएसपी नक्सल मीरजापुर, ऋषभ रुनवाल एएसपी नक्सल सोनभद्र, आलोक कुमार एएसपी नगर पूर्वी प्रतापगढ़, डा. ईशान सोनी को एएसपी जालौन बनाया गया है। इसके अलावा हटाए गए 35 पीपीएस अधिकारियों में राघवेन्द्र कुमार मिश्र उप सेनानायक, 2वीं वाहिनी एसएसएफ, गोरखपुर, राजेश कुमार श्रीवास्तव को मेरठ, विवेक त्रिपाठी को केन्द्रीय भण्डार सीतापुर, पंकज कुमार मिश्र को आजमगढ़, विजेन्द्र द्विवेदी उप सेनानायक, 4वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज, अभिषेक कुमार सिंह बदायूं, शंकर प्रसाद पीटीएस मुरादाबाद, पियूष कान्त राय को चित्रकूट, सत्यपाल सिंह पीटीसी मुरादाबाद, आलोक प्रसाद कानपुर देहात, अरुण कुमार सिंह-II यातायात निदेशालय लखनऊ, गिरीश कुमार सिंह फतेहाबाद, राहुल मिढास तकनीकी सेवाएं लखनऊ, अभिषेक तिवारी मैनपुरी, महेन्द्र पाल सिंह सेक्टर आफिसर सीआईडी लखनऊ, ज्ञान प्रकाश राय सीआईडी सेक्टर लखनऊ में तैनात किए गए हैं।

अशोक कुमार सिंह उप सेनानायक एसएसएफ मुख्यालय लखनऊ, संजीव कुमार सिन्हा पुलिस मुख्यालय लखनऊ, आलोक सिंह तृतीय रायबरेली, अजीत कुमार रजक गोण्डा, डॉ. राजवीर सिंह अम्बेडकरनगर, श्याम देव नगर उप सेनानायक 12वीं वाहिनी पीएसी फतेहपुर, मनीष कुमार मिश्र अलीगढ़, शैलेन्द्र लाल उन्नाव, जया शाण्डिल्य मेरठ, कृष्ण कान्त सरोज विशेष जांच, लखनऊ,प्रदीप कुमार वर्मा पीएसी, सीतापुर, राजेश कुमार पाण्डेय गाजियाबाद, अवनीश कुमार मिश्र अपराध मथुरा से पीएसी मुख्यालय लखनऊ, स्वेता कुमारी यादव अपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट गाजियाबाद से अपराध मथुरा, कृपा शंकर दक्षिणी बलिया से कानून एवं व्यवस्था, डीजीपी मुख्यालय लखनऊ और स्नेहा तिवारी चन्दौली से अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी बलिया, सतीश चंद्र शुक्ला को भदोही से आपरेशन चंदौली, प्रेमचंद्र को दक्षिणी उन्नाव से मानवाधिकार लखनऊ और अभिषेक प्रताप अजेय को कन्नौज से नगर बुलंदशहर के पद पर तैनात की गई है।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment