यूपी बोर्ड कर रहा वकीलों के प्रमाणपत्रों का सत्यापन – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


प्रयागराज, । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश में पंजीकृत तकरीबन सवा दो लाख अधिवक्ताओं के शैक्षिक अभिलेखों का सत्यापन शुरू कर दिया है। काउंसिल ने ही इन अधिवक्ताओं के शैक्षिक अभिलेख सत्यापन के लिए यूपी बोर्ड को भेजे हैं ताकि यह पता किया जा सके कि अभिलेख कहीं फर्जी तो नहीं हैं।

वर्ष 1984 या उससे पहले के 47 हजार शैक्षिक अभिलेखों का सत्यापन यूपी बोर्ड मुख्यालय में मौजूद टेबुलेशन रजिस्टर से किया जा रहा है। 1984 के बाद के हाईस्कूल व इंटर के अंकपत्र–प्रमाणपत्र प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, बरेली और मेरठ स्थित यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालयों को भेजे गए हैं क्योंकि इससे संबंधित रिकॉर्ड क्षेत्रीय कार्यालयों में ही मौजूद हैं। वहीं, 2002 के बाद के करीब 59 हजार अधिवक्ताओं के शैक्षिक अभिलेखों की जांच ऑनलाइन होगी।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment