परिषदीय विद्यालयों के 9272 शिक्षकों को मिला तबादला – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

लखनऊ। प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में जिले के अंदर परस्पर तबादले का आदेश सोमवार को जारी कर दिया गया। इसके तहत 4636 जोड़ों यानी कुल 9272 शिक्षकों को तबादले का लाभ मिला है। इन शिक्षकों को 10 से 15 जून के बीच कार्यमुक्त व कार्यभार ग्रहण कराया जाएगा।

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में लगभग दो महीने से परस्पर तबादले की प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत हाल ही में एक से दूसरे जिले में परस्पर तबादले की सूची जारी की गई थी। इसमें 7000 से ज्यादा शिक्षकों को तबादले का लाभ मिला था। वहीं सोमवार को जिले के अंदर परस्पर तबादले की सूची जारी की गई है। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जिले के अंदर परस्पर तबादले के लिए आवेदन लेकर, बीएसए से ऑनलाइन सत्यापन

व शिक्षकों की ओर से बनाए गए जोड़े के क्रम में इन शिक्षकों को परस्पर तबादला दिया गया है। इसकी सूची एनआईसी के पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। शिक्षक व बीएसए इसके अनुसार आगे की प्रक्रिया पूरी करेंगे। इसके लिए अभिलेखों का ठीक से सत्यापन भी करेंगे।

वहीं बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल की ओर से सभी बीएसए को जारी आदेश में कहा गया है कि इन परस्पर तबादला पाने वाले शिक्षकों को गर्मी की छुट्टियों में ही 10 से 15 जून के बीच कार्यभार ग्रहण व कार्यमुक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीएसए इस प्रक्रिया को निर्धारित समय में पूरा करें, इसमें लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। इसकी भी समीक्षा की जा रही है कि एक से दूसरे जिले में हुए हुए परस्पर तबादले में अभी तक कितने शिक्षक कार्यमुक्त किए गए हैं। ब्यूरो

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment