इंप्रवूमेंट-कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

प्रतापगढ़। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में एक या दो विषय में असफल छात्र इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए मंगलवार तक आवेदन कर सकेंगे। हालांकि यूपी बोर्ड ने इंप्रवमेंट कंपार्टमेंट परीक्षा की तिथि अभी घोषित नहीं की है।

जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा ने बताया कि इंप्रवूमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून है। अभी परीक्षा की तिथि निर्धारित नहीं है। इंप्रवूमेंट परीक्षा में परीक्षार्थी एक विषय और कंपार्टमेंट

में दो विषय में सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थियों को दोनों में से किसी एक परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। इंटरमीडिएट में मानविकी विज्ञान और वाणिज्य वर्ग के परीक्षार्थी किसी एक विषय और कृषि भाग एक और दो के निर्धारित विषयों में से किसी एक प्रश्नपत्र या व्यावसायिक वर्ग के ट्रेड विषय के किसी एक प्रश्नपत्र में अनुत्तीर्ण परीक्षार्थी कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment