जिले के 98.51 प्रतिशत स्कूलों को मिलीं सुविधाएं – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


प्रयागराज। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत परिषदीय विद्यालयों में 19 मानकों पर मूलभूत अवस्थापना सुविधाओं से संतृप्त किया जा रहा है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा के दो जून के पत्र के अनुसार इस अभियान में जिले के 98.51 प्रतिशत स्कूलों को मूलभूत सुविधाएं मिली हैं। परिषदीय विद्यालयों में दिव्यांग शौचालय (90.66%), कक्षा-कक्षों का टाइलीकरण (96.90%) तथा चहारदीवारी (96.68%) का संतृप्तीकरण 19

मानकों में से सबसे न्यून है। अन्य मानक पर भी विद्यालयों में सुविधाओं का या तो अभाव है या फिर अवस्थापना सुविधाएं कुछ कारणों से अक्रियाशील है, जिससे शत-प्रतिशत संतृप्तीकरण के लक्ष्य की पूर्ति नहीं हो पा रही है। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने सभी बीईओ को निर्देशित किया है कि निर्धारित 19 मानकों के सापेक्ष असंतृप्त अवस्थापना सुविधाओं की कमियों को चिह्नित कर प्राथमिकता के आधार पर उनसे संतृप्त कराना सुनिश्चित करें।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment