गाजीपुर। जनपद में 500 से अधिक लोग फर्जी (फिशिंग) वेबसाइट के चक्कर में एक करोड़ रुपये से अधिक गंवा दिए हैं। यह वेबसाइट स्टार लिंक कंपनी ने नाम पर बनाई गई थी। इस वेबसाइट में मऊ समेत अन्य जनपदों के लोग भी ठगी के शिकार हुए। इनमें 40-45 फीसदी सरकारी कर्मचारी भी बताए जा रहे हैं।
फिलहाल, अब वेबसाइट बंद होने पर सभी को ठगी का अहसास हुआ है। कुछ ने साइबर सेल में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। मरदह निवासी राहुल ने बताया कि ठगों ने कई व्हाट्स एप ग्रुप बनाए थे, जिसके माध्यम से लोगों को जोड़ा जाता। वह जिस ग्रुप में सदस्य हैं, उसमें 865 लोग हैं। इसमें मऊ सहित आसपास के भी जिले के लोग शामिल हैं। इस ग्रुप में एक व्यक्ति एक हजार रुपये निवेश पर सदस्य बनता था। एक व्यक्ति एक से अधिक रजिस्ट्रेशन करा सकता था। कंपनी हर दिन एक लिंक भेजती थी। इसे क्लिक करने पर लोगों को हर दिन अलग से एक रुपये से 70 रुपये तक बोनस मिलता था।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






