छुट्टियां बीतने को हैं पर अब तक जारी नहीं हुई समय-सारिणी, संगठन ने लगाए आरोप

primarymaster.in


 परिषदीय विद्यालयों में जिले के अंदर व एक से दूसरे जिले में परस्पर तबादले का शासनादेश जारी होने के साथ ही शिक्षकों का डाटा अपडेट कर दिया गया, लेकिन अब तक तबादले की समय सारिणी नहीं जारी की गई है। इसे लेकर शिक्षकों में ऊहापोह है। क्योंकि जाड़े की छुट्टियां भी 14 जनवरी को समाप्त हो रही हैं।

परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की तबादला प्रक्रिया जाड़े व गर्मी की छुट्टियों में करने की व्यवस्था है। इसी के तहत 31 दिसंबर को छुट्टी शुरू होते ही परस्पर तबादले का शासनादेश जारी किया गया। इसके बाद बेसिक शिक्षा परिषद सचिव ने 10 जनवरी तक डाटा अपडेट करने का निर्देश सभी बीएसए को दिया था। तबादला प्रक्रिया में विलंब को देखते हुए शिक्षकों ने जल्द से जल्द विस्तृत कार्यक्रम जारी करने की मांग की है ताकि वे छुट्टियों में अपना आवेदन कर दें। दोबारा स्कूल खुलने पर वह पूरा समय पठन-पाठन में दे सकें। 

उप्र. बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि विभाग शिक्षकों से जुड़े मामले को अनावश्यक लटकाए है। जब पूर्व में तय है कि जाड़े व गर्मी की छुट्टियों में ही तबादला होगा। तो एक छुट्टी में कार्यक्रम जारी कर रहे हैं और फिर दूसरी छुट्टी में इसकी प्रक्रिया पूरी करेंगे। यह न्याायोचित नहीं है। उन्होंने मांग की कि तबादले से जुड़ी समय सारणी जल्द घोषित हो।

बेसिक शिक्षकों का समायोजन: छुट्टियां बीतने को हैं पर अब तक जारी नहीं हुई समय-सारिणी, संगठन ने लगाए आरोप

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment