बांदा। संवाददाता जिले के परिषदीय विद्यालयों का कोई पुरसाहाल नहीं है। विकास खंड बड़ोखरखुर्द के परिषदीय विद्यालय सुरौली के बंद विद्यालय का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल हो अलग अलग वीडियो नौ मार्च के हैं। गूगल लोकेशन के साथ वीडियो बनाए गए हैं। वायरल हो रहे वीडियो में विद्यालय बंद होने पर बच्चे बाहर शिक्षकों का इंतजार कर रहे हैं। वहीं करीब 9.53 बजे विद्यालय को खोलते हुए दिखाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इसकी शिकायत वह बीईओ से लेकर बीएसए तक कर चुके हैं। जिम्मेदारों की अनदेखी से गांव के बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है।
बीएसए अव्यक्तराम तिवारी का कहना है कि मामला संज्ञान में नही है। मामले की बीईओ से जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






