22 मार्च को होगी सर्वोदय विद्यालयों की प्रवेश परीक्षा – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

प्रयागराज। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बुधवार को एनआईसी सभागार में सर्वोदय विद्यालयों की प्रवेश परीक्षा तैयारी को लेकर बैठक हुई। इसमें बैठक में कक्षा छह, सात, आठ व नौ में रिक्त सीटों पर प्रवेश परीक्षा कराने की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

प्रवेश परीक्षा 22 मार्च को जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय सुरवल सहनी, जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय कोरांव, जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय खाई करछना और बालिका सर्वोदय विद्यालय कौड़िहार में होगी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य प्रश्नपत्र तैयार कराएंगे।

कक्षा छह से नौ तक रिक्त सीटों पर प्रवेश, काफी छात्र संख्या वाले विद्यालयों के लिए बनेंगे अलग केंद्र

डीएम ने कहा कि सुरवल सहनी व कौड़िहार स्थित विद्यालयों में छात्रों की संख्या अधिक होने के कारण निकटवर्ती अन्य विद्यालयों में भी केंद्र बनाए जाएं।

खाई करछना व कोरांव स्थित विद्यालयों में प्रवेश परीक्षा संबंधित विद्यालय में ही कराई जाएगी। डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध व सुव्यवस्थित तरीके से परीक्षा कराने के निर्देश दिए

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment