चयन आयोग अध्यक्ष से मांगी सेवा सुरक्षा – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के प्रदेश संरक्षक डॉ. हरिप्रकाश यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को उत्तर प्रदेश सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ.

प्रशांत कुमार को ज्ञापन सौंपकर शिक्षकों से जुड़ी सेवा सुरक्षा संबंधी मांग उठाई। शिक्षकों की सेवा सुरक्षा से संबंधित प्रावधानों को मजबूत करने तथा सेवा सुरक्षा की धाराओं को अधिनियम में जोड़ते हुए शासन को प्रस्ताव भेजने की मांग की ताकि शिक्षकों के अधिकार और सेवा शर्ते सुरक्षित रह सकें। साथ ही प्रधानाध्यापक/प्रधानाचार्य के विज्ञापन को अति शीघ्र जारी कर समयबद्ध तरीके से भर्ती को कराने व नई भर्ती में हाईस्कूल स्तर तक पढ़ाने वाले अध्यापकों से भी आवेदन लेने के लिए आवश्यक संशोधन करने का निवेदन किया।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment