गर्मी के मद्देनज़र जनपद में बदला स्कूलों का समय, अब सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक चलेंगी कक्षाएं
महोबा: उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है। पहले ये विद्यालय सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक संचालित हो रहे थे। लेकिन तेज गर्मी को ध्यान में रखते हुए शिक्षकों के संगठनों के अनुरोध पर अब विद्यालयों का संचालन सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया जाएगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह नया समय 1 अप्रैल से प्रभावी हो गया है और आगामी आदेश तक लागू रहेगा। आदेश में साफ कहा गया है कि सभी विद्यालय इस निर्देश का पालन करें।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA




