मौसम का महा अलर्ट: दिल्ली-यूपी समेत देश के 20 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, वज्रपात का भी खतरा
नई दिल्ली। उत्तर भारत में मानसून पूरी तरह से अपने पैर पसार चुका है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार सहित कुल 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। भीषण गर्मी से राहत मिलने के साथ ही आसमानी आफत का खतरा भी बढ़ गया है।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक उत्तर भारत में भारी बारिश और आंधी का सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा, जबकि पूर्वी भारत में भी बारिश-तूफान का कहर बरप सकता है।
पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। मछुआरों को समुद्री इलाकों से दूर रहने की सलाह दी गई है और किसानों को खुले खेतों में जाने से बचने को कहा गया है। पूर्वी भारत में आकाशीय बिजली और वज्रपात की घटनाएं बढ़ सकती हैं।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिल्ली यूपी में अभी एक दो और बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। तेज झोंकेदार हवाओं के साथ वर्षा का दौर भी जब तब चल सकता है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे ही रहेगा।
इन 20 राज्यों में अलर्ट
उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम, त्रिपुरा, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश। कुछ इलाकों में बड़े ओले गिरने की भी आशंका जताई गई है।
अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि
अगले 24 घंटे के दौरान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, तटीय कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।
ओडिशा, कोंकण एवं गोवा, जम्मू-कश्मीर तथा उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वोत्तर भारत, पूर्वी राजस्थान, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा के कुछ हिस्सों, उत्तर तमिलनाडु, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण-गोवा, तटीय कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





