यूपी के बेसिक शिक्षा विभाग समेत 10 विभागों में 4714 करोड़ की गड़बड़ी – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


लखनऊ,  स्थानीय निधि लेखा परीक्षा ने जांच में 10 विभागों में 4714 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमित्ता पाई है। स्थानीय निधि लेखा परीक्षा द्वारा वर्ष 2021-22 में 10 विभागों और चार संस्थानों का आडिट किया। विधान मंडल में सोमवार को रखी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि विभागों द्वारा वित्तीय अनियमित्ता की गई है।

ये भी पढ़ें – आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष जी का जोरदार जवाब

ये भी पढ़ें – स्वेच्छा से अन्तः जनपदीय स्थानान्तरण एवं समायोजन के फलस्वरूप अर्ह पाये गये शिक्षक एवं शिक्षिका को कार्यमुक्त एवं कार्यभार ग्रहण कराये जाने के सम्बन्ध में।

नगर निगम व जल संस्थन द्वारा 370.94 करोड़, नगर पालिका परिषद 377.29 करोड़, नगर पंचायत में 122.51 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमित्ता की गई है। मंडल परिषद समिति 2678.37 करोड़, बेसिक शिक्षा विभाग के जूनियर हाईस्कूलों द्वारा 783.14 करोड़, कृषि विश्वविद्यालय 6.59 करोड़, विश्वविद्यालय व महाविद्यालयों 261.19 करोड़, इंटर कॉलेज व संस्कृत विद्यालय 9.88 करोड़, मदरसों में 53.80 लाख, गोवंश आश्रय स्थलों 10.67 करोड़ अन्य विविध विभागों में 1.30 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमित्ता की बात रिपोर्ट में कही गई है।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment