पिहानी(हरदोई)। ब्लॉक संसाधन केंद्र पिहानी पर मंगलवार को 5 दिवसीय मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता (FLN) प्रशिक्षण का शुभारंभ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंथ खंड शिक्षा अधिकारी पिहानी प्रियंका सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

प्रशिक्षण के शुभारंभ अवसर पर शिक्षकों को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी प्रियंका सिंह ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा की गुणवता में सुधार के लिए निपुण भारत मिशन के तहत FLN प्रशिक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने उपस्थित सभी शिक्षकों व संकुल शिक्षकों से आहडान किया कि वे प्रशिक्षण में सिखाई जा रही गतिविधियों और तकनीकों को अपने-अपने विद्यालयों में लागू करें, ताकि बच्चों में बुनियादी पढ़ने, लिखने और गणितीय कौशल का विकास प्रभावी ढंग से हो सके।
इस 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को खेल-खेल में शिक्षा, गतिविधि आधारित शिक्षण, टीएलएम का प्रयोग और बाल-केंद्रित शिक्षण पद्धतियों का गहन अध्यास कराया जाएगा।

प्रशिक्षण के प्रथम दिन संदर्भ दाताओं (ARP) द्वारा प्रतिभागियों को FLN के मुख्य उदेश्यों, निपुण लक्ष्यों और साप्ताहिक कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर ब्लॉक के एआरपी, संकुल शिक्षक और बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे





