आंगनबाड़ी के एक पद पर 50 दावेदार

primarymaster.in


 अमरोहाः प्रदेश सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ‘भर्ती प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी है। जनपद में 132 पदों के लिए करीब 6400 महिलाओं ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनने के लिए आवेदन किया है।

इससे स्पष्ट है कि एक पद के लिए 50 दावेदार मैदान में हैं। अभी आवेदनों की जांच का कार्य चल रहा है। जिसमें मिल रही गलतियों को सही कराया जा रहा है। पोर्टल में भी तकनीकी गड़बड़ी सही की जा रही है। अधिकारियों ने दावा किया है कि जल्द ही कार्यकर्ता के चयन का परिणाम घोषित करेगा।

1,340 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। 132 केंद्र सहायिकाओं के सहारे चल रहा है। खाली पदों पर शासन ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की भर्ती का कार्य प्रारंभ किया था। जिले के मंडी धनौरा ब्लाक क्षेत्र में 25, गजरौला में 14, गंगेश्वरी में 22,हसनपुर में 23, जोया में 24, अमरोहा देहात में 10 व अमरोहा नगर क्षेत्र में 14 पदों पर कार्यकर्ताओं की भर्ती होनी है।

यहां बता दें कि इन पदों पर नियुक्ति के लिए गत 20 अप्रैल से पांच मई तक आनलाइन आवेदन पत्र मांगे गए थे। लेकिन, चुनाव आचार संहिता लागू लागू हो जाने के बाद भर्ती की प्रक्रिया को रोक दिया गया था। परन्तु, करीब छह माह बाद उसको फिर से चालू किया गया है। पोर्टल में 132 पदों के लिए 6400 महिलाओं ने कार्यकर्ता बनने के लिए आनलाइन आवेदन किए हैं। यदि आंकड़ा देखें तो एक पद के लिए औसतन 50 उम्मीदवार नौकरी पाना चाहते हैं।

इस तरह की मिल रहीं गलतियां

किसी आवेदक का प्रमाण पत्र स्पष्ट नहीं है तो किसी ने दूसरे गांव के पद के लिए आवेदन कर दिया है। इसके अतिरिक्त कुछ के अंक पत्र भी धुंधले नजर आ रहे हैं। अभिलेखों में तरह-तरह की गलतियों के कारण जांच में दिक्कत हो रही है। इसलिए उनकी गंभीरता से जांच कराई जा रही है।

16 सहायिका बन चुकी हैं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता

जनपद में कुल 148 पदों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की भर्ती होनी थी लेकिन, इनमें से कुछ सहायिकाओं को भी पदोन्नत कर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी सौंपी जानी थी। जिसके तहत 16 सहायिकाओं को प्रमोशन देकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनाया जा चुका है। इसलिए अब 132 पद खाली रह गए हैं

भर्ती प्रक्रिया चल रही है। छह हजार से ज्यादा आवेदन 132 पदों के लिए प्राप्त हुए हैं। उनकी जांच का काम अभी चल रहा है। पोर्टल में भी तकनीकी समस्या है। जिसको सही किया जा रहा है। जांच निपटते ही शासन स्तर से ही कार्यकर्ताओं के चयन की सूची घोषित कर दी जाएगी।ज्ञान प्रकाश तिवारी, डीपीओ

आंगनबाड़ी के एक पद पर 50 दावेदार

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment