नई दिल्ली, एजेंसी। छत्तीसगढ़ के रायपुर की रहने वाली चारू पांडे ने 19 केंद्रीय सरकारी नौकरी की परीक्षाएं उत्तीर्ण कर लाखों युवाओं प्रेरित किया है।
इस खास कीर्तिमान के लिए वह सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। सरकारी नौकरी के बेहद प्रतिस्पर्धी माहौल के बीच उनके संकल्प की लोग दाद दे रहे हैं। चारू ने 23 साल की उम्र में जब सरकारी नौकरी की तैयारी शुरू की थी, तब उनका मकसद बस एक स्थिर सरकारी नौकरी हासिल करना था। पर एक बार शुरू उनका सफलता का सिलसिला लगातार जारी है। वह अब तक एसएससी सीजीएल, सीएचएसएल, एमटीएस समेतअन्य परीक्षाएं उत्तीर्ण कर चुकी है।
उन्होंने कहा कि मेरा परिवार मेरी इस उपलब्धि से बहुत खुश है। मुझे 19 केंद्रीय सरकारी परीक्षाएं पास करने के लिए अवॉर्ड मिल रहा है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इतनी सारी परीक्षाएं दूंगी और सभी में सफल भी हो जाऊंगी।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






इनके जैसे लोग नौकरियां खराब करते है अपना झूठा भोकाल दिखाने के चक्कर में
अगर हिम्मत है तो आईएएस आईपीएस क्लियर करो… और दूसरों की नौकरी मत खाओ…
ऐसे लोग सम्मान नहीं धिक्कार के लायक है