वंदे मातरम् के अपमान पर तीन साल तक की सजा

primarymaster.in


 वंदे मातरम् के अपमान पर तीन साल तक की सजा

नई दिल्ली, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के गायन में जानबूझकर बाधा डालने या उसे रोकने को अपराध बनाने वाले विधेयक को मंजूरी दे दी। अब वंदे मातरम् के अपमान पर तीन साल तक की सजा हो सकती है।

राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मु से मंजूरी मिलने बाद राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026 कानून बन गया है। इससे पहले लोकसभा में 30 जुलाई को यह विधेयक पारित हुआ था, जबकि राज्यसभा ने इसे एक दिन पहले ही मंजूरी दे दी थी। इसके तहत वंदे मातरम् को राष्ट्रगान जन गण मन के समान दर्जा प्राप्त हुआ है। अब इसमें व्यवधान डालने पर सजा होगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में पहली बार लालकिले की प्राचीर से राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् गाया जाएगा। इससे पहले राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम के तहत राष्ट्रगान जन गण मन के गायन को रोकना या ऐसे गायन में शामिल किसी सभा में व्यवधान डालना प्रतिबंधित था। इन अपराधों के लिए तीन साल तक की सजा, जुर्माना या दोनों का प्रावधान है।

वंदे मातरम् के अपमान पर तीन साल तक की सजा

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

WordPress Emporium Lisbeth – A Lifestyle Responsive WordPress Blog Theme Lisfinity – Classified Ads WordPress Theme List Fusion – Best PopUp and Lead Generation Plugin Listable – A Friendly Directory WordPress Theme Listar FluxPro – mobile directory listing – claim listing – booking and payment Listdom Pro – Business Directory and Classified Ads Listings WordPress Plugin Listeo - Directory & Listings With Booking WordPress Theme Lister – Business Directory & Listing WordPress Theme ListGo – Directory WordPress Theme Listify – Directory & Business Listing WordPress Theme