Moto G Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा

primarymaster.in

Updated on:


 Moto G Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Motorola का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में जून में Moto G Max को MediaTek Dimensity 6400 के साथ पेश किया गया था। देश में लॉन्च होने वाले इस स्मार्टफोन में अलग चिपसेट दिया जा सकता है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Abhishek Yadav (@yabhishekhd) ने देश में Moto G Max के लॉन्च की तिथि और प्राइसिंग को लीक किया है। भारत में इस स्मार्टफोन को 15 अगस्त को लॉन्च किया जा सकता है। Moto G Max का प्राइस लगभग 30,000 रुपये का हो सकता है। भारत में इस स्मार्टफोन में Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट हो सकता है। Moto G Max के इंटरनेशनल वेरिएंट में MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट दिया गया है। देश में लॉन्च होने वाले इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इंटरनेशनल मार्केट में पेश किए गए Moto G Max में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। 

इस स्मार्टफोन के लिए दो OS अपग्रेड और तीन वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध कराए जा सकते हैं। चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में Moto G Max को 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट में पेश किया गया है। इस स्मार्टफोन के लिए Azul Claro और Grafite कलर्स के विकल्प हैं। Moto G Max में 6.8 इंच 1.5K डिस्प्ले दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड Hello UI पर चलता है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 5,200 mAh की बैटरी 32 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

भारत में हाल ही में Moto G37 और Moto G37 Power को लॉन्च किया गया था। इन स्मार्टफोन्स में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6400 दिया गया है। ये Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते हैं। Moto G37 में 5,200 mAh और Moto G37 Power में 7,000 mAh की बैटरी है। ये दोनों स्मार्टफोन्स अफोर्डेबल सेगमेंट में पेश किए गए हैं। 

Moto G Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

WordPress Emporium UpCreators – Digital Creators WordPress Theme UpCreators – Multipurpose, Creative Elementor Template Kit Upcycle - Waste Management & Recycling Elementor Template Kit UpdraftPlus Premium – WordPress Backup Upgreat – Business Service Corporate Elementor Template Upland – Responsive App Landing Theme Uplift – Charity Template Kit Uploader – Advanced Media Sharing Theme Upshift – Startup & SaaS WordPress Theme Upside – Multi purpose WordPress theme