सड़क हादसे में शिक्षक की मौत:23 दिन पहले बेटी के पिता बने थे, अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी
उन्नाव के हाजीपुर मार्ग पर एक सड़क हादसे में लखनऊ निवासी सहायक अध्यापक विवेक गुप्ता की मौत हो गई। विवेक प्राथमिक विद्यालय रुस्तमपुर में कार्यरत थे और उन्नाव के पीडी नगर में किराए पर रहते थे।
हादसा कमल भट्टा से लगभग 500 मीटर पहले करोवन मोड़ के पास हुआ। अज्ञात वाहन ने विवेक की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सीसीटीवी कैमरे से पहचान की कोशिश 34 वर्षीय विवेक की शादी को तीन साल हुए थे। उनकी बेटी का जन्म 17 मार्च को हुआ था। विवेक अपने माता-पिता की चार संतानों में तीसरे नंबर पर थे। उनके दो भाई और दो बहनें हैं। साथी अध्यापकों ने विवेक को एक मिलनसार और कर्मठ शिक्षक बताया। पुलिस घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA




