प्रयागराज। यूपी लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2024 में कुल 150 प्रश्न पूछे गए थे, इसमें से 86 प्रश्नों पर अभ्यर्थियों ने आपत्तियां दाखिल की हैं।
वहीं, पीसीएस प्री-24 का परिणाम जारी हो चुका है। इसकी मुख्य परीक्षा 29 जून से है। अभ्यर्थियों ने सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत आयोग से पांच बिंदुओं पर जवाब मांगा था।
अभ्यर्थी ने आयोग से सवाल किया कि उत्तर कुंजी पूर्व की भांति पहले क्यों जारी नहीं
की जा रही है।
जिसपर आयोग ने जवाब दिया है कि पहले अंतिम उत्तर कुंजी जारी करने का प्रावधान था, लेकिन आयोग में प्रत्यावेदन देकर ओएमआर शीट देखते थे और अंतिम परिणाम जारी होने से पहले असंतुष्ट अभ्यर्थी कोर्ट चले जाते थे, जिससे भर्ती प्रक्रिया में देरी होती थी।
इस कारण आयोग ने एक अगस्त 2019 को यह निर्णय लिया कि अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर आपत्तियां ले ली जाएंगी। लेकिन, प्रारंभिक परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी अंतिम चयन के बाद जारी की जाएगी।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





