पेयरिंग के सम्बन्ध में V IMP/ व्यक्तिगत ध्यान अपेक्षित✅ *समस्त BSA, BEO, SRG एवम ARP कृपया ध्यान दें। – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 *V IMP/ व्यक्तिगत ध्यान अपेक्षित* 

*समस्त BSA, BEO, SRG एवम ARP कृपया ध्यान दें।* 

कृपया विद्यालयों की पेयरिंग के सम्बन्ध में निर्गत शासनादेश दिनांक 16 जून, 2025 के क्रम में निम्नवत बिंदुओं पर प्राथमिकता पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए:

1. समस्त BEO द्वारा अपने विकास खण्ड के Paired विद्यालयों में से न्यूनतम 2 विद्यालयों का अनिवार्य रूप से प्रत्येक दिन निरीक्षण किया जाए।

2. Paired विद्यालय का निरीक्षण कर विद्यालय संचालन हेतु समस्त आधारभूत सुविधाओं का अवलोकन किया जाए तथा परिलक्षित किसी समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

3. निरीक्षण में किसी कमी के परिलक्षित होने पर विद्यालय कंपोजिट ग्रांट से तत्काल निराकरण सुनिश्चित कराया जाए।

4. बच्चों को प्रत्येक दिवस विद्यालय भेजने हेतु अभिभावकों को प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया जाए।

5. Paired विद्यालय में समय-सारिणी संशोधित करते हुए सभी शिक्षकों को कक्षा/ कालांश का निर्धारण कर शिक्षण कार्य कराया जाये।

6. SRG एवम ARP द्वारा भी उपर्युक्तानुसार Paired किए गए विद्यालयों का सहयोगात्मक पर्यवेक्षण करते हुए शिक्षकों की हैंडहोल्डिंग की जाए तथा किसी भी समस्या के परिलक्षित होने पर तत्काल BSA एवम BEO को अवगत कराया जाए।

7. BSA द्वारा Paired किए गए विद्यालयों का दैनिक अनुश्रवण किया जाए तथा किसी भी समस्या का प्राथमिकता पर तत्काल निराकरण सुनिश्चित कराया जाए।

आज्ञा से,

महानिदेशक, स्कूल शिक्षा।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment