परिषदीय स्कूलों में हुए नामांकन की क्रॉस चेकिंग

primarymaster.in


 अमेठी सिटी। बेसिक शिक्षा विभाग इन दिनों परिषदीय स्कूलों में दाखिला लेने वाले बच्चों की तादाद की जांच करा रहा है। इसके लिए मानव संपदा पर दर्ज छात्र संख्या और स्कूलों के रजिस्ट्ररों में लिखे बच्चों के नामों का मिलान किया जा रहा है।

कई जिम्मेदार मानव संपदा पोर्टल पर छात्र संख्या दर्ज करने में घोर लापरवाही कर रहे हैं। ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनसे जवाब-तलब किया जाएगा। संबंधित जिम्मेदारों से फोन के जरिए डाटा मिला करने की कोशिश भी जारी है।

सर्व शिक्षा अभियान के तहत जिले में 1570 परिषदीय स्कूलों में छात्र-छात्राओं की शिक्षा का स्तर उठाने के साथ छात्रों की संख्या बढ़ाने को स्कूल चलो अभियान चलाया गया। एक अप्रैल से शुरू अभियान के तहत अब तक परिषदीय स्कूलों में प्राप्त ऑफलाइन सूचना के आधार पर 26,772 बच्चों का प्रवेश हुआ, जबकि पोर्टल पर 23,448 बच्चों का नामांकन प्रदर्शित हो रहा है। जिले में 32,608 बच्चे पास आउट हुए हैं। शिक्षकों ने अभियान के तहत हुए नामांकन की संख्या को स्कूलों की मानव

संपदा पोर्टल पर अंकित किया। साथ ही बीएसए कार्यालय को सूची भेजी गई। सूची और पोर्टल पर अंतर की आशंका पर विभाग इस बार में हुए नामांकन संख्या की क्रॉस जांच करा रहा है। कर्मचारियों के अनुसार मिलान में कुछ संख्या में अंतर सामने आ रहा है

छात्र संख्या की कर रहे मिलान

जिला बेसिक शिक्षाअधिकारी संजय कुमार तिवारी ने बताया कि अभियान के तहत इस साल हुए नामांकन की संख्या पोर्टल व कार्यालय आई स्कूलों की छात्र संख्या की सूची का मिलान कराया जा रहा है।

फोन करके कर्मचारी कर रहे मिलान

स्कूलों में हुए नामांकन संख्या को लेकर बीएसए ऑफिस से कर्मचारी पोर्टल के आधार पर सूची के नए छात्रों की संख्या का मिलान कर रहे हैं। कर्मचारी फोन करके पूछ रहे हैं कि गत शैक्षिक सत्र में कितने छात्र थे और इस बार कितने नए छात्रों का नामांकन हुआ है।

परिषदीय स्कूलों में हुए नामांकन की क्रॉस चेकिंग

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment