बहराइच, परिषदीय विद्यालयों के शिक्षण कार्य की गुणवत्ता, शिक्षक-शिक्षिकाओं व छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन, निःशुल्वा पुस्तक एवं ड्रेस वितरण, स्कूल भवन सहित शौचालयों व परिसर की साफ-सफाई इत्यादि का जायज लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मोनिका रानी ने विकास खण्ड रिसिया अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय भीखारा तथा विद्यालय परिसर में स्थित पंचायत भवन व आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
प्राथमिक विद्यालय भौबारा में शिक्षा मित्र अजरा बानों की अनुपस्थिति का संज्ञान लेते हुए सम्बन्धित का क स्पष्टीकरण करने के साथ-साथ चेतन बाधित करने के निर्देश दिये। मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता का जायजा लेने पर दाल पतली पाये जाने पर डीएम ने निर्देश दिया कि निर्धारित मीनू व मानक के अनुसार बच्चों को भोजन परोसा जाय। पंचायत भवन भौखारा के निरीक्षण के दौरान पंचायत सचिव व पंचायत सहायक अनुपस्थित पाये गये। डीएम ने सम्बन्धित को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण करते हुए मौके पर मौजूद
आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिका से बच्चों की संख्या इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त की। प्राथमिक विद्यालय भौखारा के निरीक्षण
के उपरान्त डीएम ने प्राथमिक विद्यालय बेगमपुर, उ.प्रा. विद्यालय भवनियापुर मटेरा च प्राथमिक विद्यालय दुगांपुरवा का निरीक्षण कर शिक्षण स्टाफ व छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, शिक्षा व एमडीएम की गुणवत्ता इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त की। प्राथमिक विद्यालय वेगमपुर के निरीक्षण के दौरान डीएम ने कक्षा 05 की छात्रा से कापी पर इंग्लिश में येलो लिखवा कर देखा।
छात्रा द्वारा पैलो न लिख पाने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए शिक्षण स्टाफ को शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। डीएम ने बच्चों से एमडीएम की गुणवत्ता व फल वितरण के चारे में भी जानकारी प्राप्त की। बच्चों द्वारा बताया गया कि एमडीएम में सब्जी व चावल परोसा गया है।
फल वितरण के सम्बन्ध में बच्चों ने बताया कि सोमवार को केला मिला था।
इसी प्रकार डीएम ने उच्च प्राथमिक विद्यालय भवनियापुर मटेरा व प्राथमिक विद्यालय दुर्गापुरवा का निरीक्षण कर अन्य जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। विद्यालयों के निरीक्षण के छात्रों की उपस्थिति मानक से कम पाये जाने पर जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दूरभाष पर निर्देश दिया कि विद्यालयों का निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं की उपस्थिति तथा एमडीएम मानक के अनुसार सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





