शिक्षामित्र ने शिक्षिका पर मारपीट और धमकी का आरोप लगाया:प्राथमिक विद्यालय हिलवाड़ी नंबर-1 में डीएम से की शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग
बागपत के बड़ौत में प्राथमिक विद्यालय हिलवाड़ी नंबर-1 में तैनात शिक्षामित्र विमलेश और सीमा शर्मा ने विद्यालय की शिक्षिका प्रज्ञा और शिक्षिका संदीपा पर मारपीट, बदसलूकी और धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी (डीएम) से करते हुए निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विमलेश का आरोप है कि 12 सितंबर को शिक्षिका प्रज्ञा ने उनके साथ मारपीट की। इस दौरान शिक्षामित्र सीमा शर्मा ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि शिक्षामित्र संदीपा पूर्व में भी कई बार गलत व्यवहार कर चुकी हैं और जान-माल की धमकी देती रही हैं।
मामले पर विद्यालय के हेड मास्टर ने बताया कि वह कार्यालय में कार्य कर रहे थे, तभी बाहर शोर-शराबा सुनकर पहुंचे। वहां उन्हें संदीपा व प्रज्ञा द्वारा शिक्षामित्र विमलेश बाहर खड़े मिले।
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इन घटनाओं से विद्यालय परिसर में असुरक्षा और तनाव का माहौल बना हुआ है। उन्होंने जिलाधिकारी के साथ-साथ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA), बीईओ बड़ौत और स्थानीय थाना अध्यक्ष को पत्र भेजकर मामले की उच्चस्तरीय जांच व सुरक्षा की गुहार लगाई है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





