लखनऊ, प्रदेश सरकार ने देर रात एक दर्जन से ज्यादा आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इनमें कई जिलों के डीएम बदले जाने की चर्चा है। अपुष्ट सूत्रों के मुताबिक निधि गुप्ता अमरोहा की डीएम बनी हैं। घनश्याम मीना डीएम हमीरपुर, दिनेश डीएम जौनपुर, रविंद्र मंडेर डीएम प्रयागराज, अरविंद भंगारी डीएम आगरा व नवनीत चहल डीएम आजमगढ़ बनाए गए हैं।
आगरा के डीएम भानु चंद्र गोस्वामी प्रभारी राहत आयुक्त बनाए गए हैं। रविंद्र सिंह फतेहपुर के डीएम बनाए गए हैं। अरविंद कुमार चौहान शामली के नए डीएम बनाए गए हैं। वह अभी तक प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष थे। इसके अलावा इस फेरबदल में पीसीएस अधिकारी देवेंद्र पाल सिंह बदायूं के नए नगर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






