69000 शिक्षक भर्ती में नौकरी की मांग कर रहे अभ्यर्थियों ने ईको गार्डन में मनाई आंबेडकर जयंती

primarymaster.in


 69000 शिक्षक भर्ती में नौकरी की मांग कर रहे अभ्यर्थियों ने ईको गार्डन में मनाई आंबेडकर जयंती

लखनऊ। 69000 शिक्षक भर्ती में नौकरी की मांग कर रहे आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने सोमवार को ईको गार्डन में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी जयंती मनाई। अभ्यर्थियों का धरना लगातार ईको गार्डन में जारी है। 69000 शिक्षक भर्ती मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में चल रहीं हैं। हमारी मांग है कि सरकार उनके पक्ष में सुनवाई कराते हुए मामले का जल्द निस्तारण कराए।

अभ्यर्थियों के आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अमरेंद्र पटेल ने कहा कि हम सभी अभ्यर्थी बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रेरणा से लोकतांत्रिक तरीके से अपना धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। पूरी उम्मीद है कि जल्द ही हमें न्याय मिलेगा।

हमारी मांग है कि सरकार सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता भेजकर मामले की सुनवाई कराकर जल्द निस्तारित कराए। क्योंकि हम आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी हाईकोर्ट से इस लड़ाई को जीत चुके हैं। सरकार की लापरवाही के कारण ही यह मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गया। धरने में भोलानाथ अम्बेडकर, मनोज यादव, आनंद आदि थे। ब्यूरो

69000 शिक्षक भर्ती में नौकरी की मांग कर रहे अभ्यर्थियों ने ईको गार्डन में मनाई आंबेडकर जयंती

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Huebhdhdj

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment