शिक्षक संकुल की बैठकों में आज होगी चर्चा
लखनऊ। परिषदीय विद्यालयों में नया शैक्षिक सत्र 2025-26 शुरू हो चुका है। नए सत्र में रचनात्मक व मनोरंजनात्मक गतिविधियों के माध्यम से पठन-पाठन पर फोकस करने की तैयारी है। इसी क्रम में न्याय पंचायत स्तर पर मंगलवार को प्रदेश भर में शिक्षक संकुल की महत्वपूर्ण बैठकें होंगी।
न्याय पंचायत स्तर पर दोपहर 2.30 से शाम चार बजे तक होने वाली बैठक में हैंडआउट, प्रिंट सामग्री, किट्स व तालिका, शैक्षणिक सामग्री का प्रयोग, दीक्षा, पीएम ई-विद्या चैनल से शिक्षण-प्रशिक्षण पर चर्चा होगी।
मनोरंजक गतिविधियों से शिक्षक महापुरुषों के बारे में भी चर्चा होगी। शिक्षक ‘एक सीख-एक बदलाव’ पहल में अपनी ओर से लागू की जाने वाली नई चीजों का प्रस्तुतीकरण देंगे। ब्यूरो
इसी तरह नए शैक्षिक सत्र को लेकर भी शिक्षक नामांकन बढ़ाने, निपुण लक्ष्य पाने, क्लब एक्टिविटी, टीम प्लान, व्यक्तिगत प्लान को सभी के बीच साझा करेंगे।
महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने सभी बीएसए, डायट प्राचार्य, मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक, बीईओ, डायट मेंटर, एसआरजी व एआरपी को अनिवार्य रूप से एक शिक्षक संकुल बैठक में शामिल होने का निर्देश दिया है। ब्यूरो
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA




